बिलासपुर। पुलिस ने कोरी डैम में शराब पीकर हुडदंग करने वाले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। लोग शराब के नशे में स्टंटबाजी कर रहे थे।
बारिश शुरू होते ही शहर के आसपास के पिकनिक स्पॉट और डैम का किनारा शराबखोरी का अड्डा बन गया है। शहर से लेकर गांव के लड़के शराब की बोतल और चखना लेकर ऐसे स्थानों पर पहुंच रहे है। छक के पीने के बाद स्टंटबाजी भी कर रहे है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लोग खुद तो मरते ही है दूसरों को भी मारते है। लगातार बारिश होने कारण नदी नाले उफान पर है। लगातार दुर्घटना भी हो रही है। यही कारण है कि SSP रजनेश सिंह ने नदी, नालों और डैम के आसपास न जाने की अपील लोगों से की है। लेकिन शराबखोरी करने वाले लोग अपना सामान लेकर पहुंच ही जा रहे है। ऐसे ही कई लोग रविवार को पिकनिक स्पॉट कोरी डेम कोटा शराबखोरी करने पहुंचे थे। शराब पीकर वाहन भी चला रहे थे और हुड़दंग भी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस डैम पहुंची और शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 16 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की। कोरी डेम के आस पास लाउड स्पीकर से मुनादी कर नदी के आस पास नहीं जाने एवं बच्चों को नदी के पानी से दूर रहने की अपील की गई है।पर्यटन स्थल कोरी डेम घूमने आए परिवार वालों को भी नदी के तेज बहाव में नहीं जाने एवं अपने बच्चों को नदी के पानी से दूर रहने की अपील की गई है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
