बिलासपुर। टिकट चेकिंग अभियान में बिलासपुर मंडल ने नया रिकार्ड बनाया है। 12 सौ यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। गंदगी फैलाने वाले 16 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। एक दिन में 14 लाख 53 हजार 645 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।
टिकटधारी यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा गाडियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी संदर्भ में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 07 मई 2026 को मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अब तक की सर्वाधिक वसूली की गई। टिकट चेकिंग अभियान से कुल 2147 मामलों से 14 लाख 53 हजार 645 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। जिसमें बिना टिकट के 1162 मामलों से 9,72,535 रूपये, अनियमित टिकट के 683 मामलों से 3,67,245 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 40 मामलों से 4,280 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 246 मामलों से 1,07,935 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 16 मामलों से 1,650 रूपये शामिल हैं जो कि मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पूर्व 03 मई 2026 को कुल 2112 मामलों से 14 लाख 28 हजार 542 रूपये की वसूली की गई थी।
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाडी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, कृपया इसे साफ-सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
