बिलासपुर। स्ट्रीट लाइट का खम्भा लगाते समय हाईटेंशन बिजली तार के चपेट आने से पांच मजदूर झुलस गए है। घायल मजदूरों में एक महिला भी शामिल है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम करा रहा था। हाइटेंशन तार से बिजली की सप्लाई बंद कराए बिना ही काम किया जा रहा था।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 11 सिरगिट्टी के आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास निगम की तरफ से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर लोहे का पोल खड़ा कर रहे थे। जिस जगह पर काम चल रहा था, वहा ऊपर से 11 KV का हाईटेंशन तार भी गुजर रही थी। पोल लगाते समय ऊपर से गुजर रही तार से टकरा गया और पूरे पोल में करंट फैल गया। जिससे पोल पकड़े मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल मजदूरों में मध्यप्रदेश मंडला जिले के दीपक यादव (30), मुकेश कुमार (38), सेवाराम (24), प्रहलाद चौरसिया (45) और जयंती धुर्वे शामिल हैं, जो ठेकेदार के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में लगे थे।
बिजली पोल लगाने के दौरान ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। क्योंकि काम कर रहे मजदूरों के पास सेफ्टी गियर और कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं थे। हाईटेंशन लाइन के नीचे कार्य करने के दौरान जो सावधानी बरतनी चाहिए वह नहीं बरती गई। जबकि हाइटेंशन तार की बिजली सप्लाई बंद करना था। ठेकेदार ने कोई भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। नियम के अनुसार हाईटेंशन लाइन पर बिजली सप्लाई बंद कर काम करना था। लेकिन न तो ठेकेदार और न ही विभाग के जिम्मेदार लोगों ने इस पर ध्यान दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
