बिलासपुर। ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिडकर हत्या करने की कोशिश करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने बटनदार चाकू जप्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा -191(2), 296, 115(2), 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 15/07/2026 को इस्माइल खान उर्फ सोनू पिता अख्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी भूण्डा थाना कोटा ने थाने ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13.07.2026 की रात उसके ढाबा में संकेत कुमार जायसवाल अपने दो दोस्तों के साथ आये थे और खाना खाकर चले गये थे। 14.07.2026 को संकेत कुमार जायसवाल अपने दोस्त आर्यन दुबे और संदीप यादव के साथ 12.00 से 01.00 बजे आये और कहा हम मोबाईल ढाबा में भुल गये है सीसीटीव्ही केमरा का फुटेज दिखा दो। जब फुटैज देखने के लिये अपने मोबाईल को दिया तो लगभग 45 मिनट तक सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखे और देखकर आर्यन दुबे बोला की मेरा मोबाईल फुटेज में नही दिख रहा है कहकर ढाबा के मिस्त्री बिनोद कुमार टोण्डे को मारपीट करने लगे। जिसे देखकर ढाबा कर्मचारी समीर साहू बीच बचाव किया। दोनो के बीच लडाई झगडा विवाद हुआ था। आज 15.07.2026 के 10.20 बजे आर्यन दुबे और संकेत कुमार जायसवाल अपने चार अन्य साथियो के साथ ढाबे में आए और एक राय होकर उसके और उसके कर्मचारियो के साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते हुए ढाबा में पेट्रोल छिडकर लाईटर से जलाने का प्रयास किया। साथ ही बटनदार चाकू एवं अन्य घातक हथियार दिखाकर डराधमका रहे थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछातछ किया गया तो जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बटन दार चाकू सहित अन्य वस्तुएं और सीसीटीव्ही फुटेज जप्त किया है। आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदान रहा।
नाम आरोपीगण – 01-संकेत कुमार जायसवाल उर्फ छोटू पिता सुरेश जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना चंदौरा जिला सूरजपूर, हामु मंगला चौक के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02-राजवीर बाबरा पिता प्रिंस बाबरा उम्र 20 वर्ष निवासी देवनंदन नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
03-लारेन फांसिस पिता क्रिस्टोफर फ्रांसिस उम्र 18 वर्ष साकिन शांति नगर मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
04-राहूल गहरवरिया पिता मोहरलाल उम्र 23 वर्ष परसडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर, हामु शुभम विहार सी/01 थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05-आर्यन दुबे उर्फ तुषार पिता अभय कुमार दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर
06-राहूल श्रीवास्तव पिता स्व सुनील श्रीवास्तव उम्र 24 वर्ष निवासी समृद्धि इनक्लेव कालोनी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
