रतनपुर। विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी के नेतृत्व में रतनपुर में एक भव्य रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माँ महामाया मंदिर परिसर से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर अपनी बात रखी। इसके पश्चात माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से माँ महामाया मंदिर परिसर में गैर-हिंदुओं के दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगाने तथा गीता प्रेस की दुकान को पूर्ववत एवं यथावत संचालित रखने की मांग की गई।कार्यक्रम एवं रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय धर्माचार्य दुर्गेश महाराज के आशीर्वचन से हुआ। उनके आशीर्वचन के पश्चात विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मंदिर ट्रस्ट के समक्ष रखा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विश्व हिंदू परिषद की सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया गया। मांगों को पूरा करने के लिए ट्रस्ट को चार दिनों का समय दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रस्तुत मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संयोजक गौरव धनकर, राजीव शर्मा (गीता प्रेस), प्रांत सह विद्यार्थी प्रमुख अंकुश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष दीपक विजय एवं प्रखंड उपाध्यक्ष भोला राव का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के समस्त दायित्ववान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
