बिलासपुर। सिरगिटटी पुलिस ने 6 लोगों को हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आधीरात तलवार और चाकू लेकर घूम रहे थे। लेकिन आधी रात सरप्राईज चेकिंग में पकड़ा गए। संदेह है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिरगिटटी थाना क्षेत्र मे अभियान चला कर गुण्डा बदमाशो और चाकू बाजीकरने वालों की धरपकड करने के निर्देश दिये थे। इस निर्देश के बाद थाना सिरगिटटी पुलिस ने रात्रि मे विशेष अभियान चलाकर नशाखोरी करने वालों का धरपकड़ किया। थाना क्षेत्र के स्थान गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा समेत कई अन्य स्थानो पर पुलिस ने 40-50 संदिग्ध व्यक्तियो एवं गुण्डा बदमाशो को चेक किया। चेकिंग के दौरान 06 आरोपियो के कब्जे से 01 नग तलवार एवं 05 नग चाकू जप्त किया गया है। इन सभी 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। चेकिंग के दौरान अन्य प्रकरण के एक फरार आरेापी को भी पकडकर थाना लाया गया। कुल 06 आरेापियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। आगे भी सिरगिटटी पुलिस की कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
01. विकास सिंह पिता बृजभार सिंह उम्र 32 साल निवासी कंचन विहार थाना सिरगिटटी
02. प्रमोद कुर्मी पिता स्व. राजू कुर्मी उम्र 26 साल निवासी नयापारा बिजली आफिस के पास
थाना सिरगिटटी
03. अनिकेत नेताम पिता भरत नेताम उम्र 24 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
04. लक्की नेताम पिता भरत नेताम उम्र 22 साल निवासी गोडवाना चौक प्रकाश होटल के
आगे नयापारा सिरगिटटी
05. राम नायक पिता घासीनायक उम्र 18 साल निवासी दामाद मोहल्ला सिलपहरी थाना सिरगिटटी
06. रोहित तांडी पिता जयघर तांडी उम्र 34 साल निवासी महिमानगर थाना सिरगिटटी
अन्य गंभीर चोट प्रकरण के फरार आरोपी का नाम:-
01. रोहित धुरी पिता सुंदरलाल धुरी उम्र 36 साल निवासी बन्नाकडीह थाना सिरगिटटी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026वन विभाग ने पकड़ा सागौन का सीलपट, पेड़ किस जंगल से कटा बताएंगे वन विभाग के अधिकारी ?
बिलासपुरOctober 15, 2026सड़क हादसा : पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, मॉर्निंग वॉक में निकले थे तीनों
बिलासपुरOctober 15, 2026बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
