
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा निदेर्षित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण शहर रोहित झा एवं SDOP कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में मुखबीर तैनात किया गया था। इसी क्रम में थाना कोटा पुलिस को 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लालपुर सवरा पारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना प्रभारी कोटा उप निरी. दिनेश चन्द्रा के द्वारा के हमराह स्टाफ आर0 1109,1039, मय गवाहान के रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर मौके पर पहुचकर घेरा बंदी किया। जिसे नाम पता उम्र पूछने पर आरोपी ने अपना नाम कीर्तन मरकाम पिता सोविद राम उम्र 35 वर्ष साकिन लालपुर सवरा मोहल्ला थाना कोटा बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। कब्जे से कुल 700 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 300 रूपये बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया। समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 00/21 धाराः-20(बी)एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्व किया गया जाकर थाना वापस आकर आरोपी को अपराध कारित करना पाये जाने से माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। उपरोक्त कार्यवाही में- उनि दिनेश चन्द्रा, स उ नि ओंकार बंजारे ,आर0 1109मिथलेश , आर0 1309 गोविंदा जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
